उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

पहाड़ों में शाम का अंधेरा होते ही, पसर जाता है सन्नाटा।

पहाड़ों में आजकल भालुओं का कहर गांव गांव मचा रखा है, ग्रामीण लोग शाम को अंधेरा होते ही घरों में दुबक जाते है। ये स्थिति उत्तराखण्ड के पहाड़ी जनपदों में लगभग सभी गांवों की है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को ज्ञापन भी दिया है, लेकिन भालू का कहर रुक नहीं रहा है चमोली जिले में भालुओं ने इंसानों पर अलग अलग जगहों पर हमले भी किए है। डुमक नाम के गांव में कुछ दिन पहले एक पति – पत्नी पर हमला किया था जिसमें पति की मौत हो गई थी साथ ही पत्नी का इलाज चल रहा है। कई जगह ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार और विभाग इस मामले को गंभीरता न लेते हुए बेफिक्र नजर आ रहे है। कई जगहों से खबरें आती है कि भालुओं ने फसलों को बर्बाद भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button