उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून के अंबेडकर कॉलोनी में दो भाइयों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है जो एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।डीएल रोड स्थित अंबेडकर कालोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर दो भाइयों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों भाइयाें को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया है। मृतक की पहचान शुभम निवासी अंबेडकर कालोनी डीएल रोड, डालनवाला के रूप में हुई। मृतक राजपुर रोड पर किसी रेस्टोरेंट में काम करता था।डालनवाला स्थित अंबेडकर कालोनी डीएल रोड पर रहने वाले दो पड़ोसियों का लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर कहीं पार्टी थी, जहां शुभम व दोनों भाई निखिल व अमन भी गए हुए थे। आयोजन स्थल से बाहर निकलने पर दोनों बाइक हल्की से टकरा गई। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद तीनों अपने-अपने घरों को चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button