उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
चमन विहार के पास अचानक चलती कार में लगी आग, चालक ने ऐसे बचाई अपनी जान,

कार मंडी से आईएसबीटी की ओर जा रही थी। इस दौरान कार में अचानक धुंआ निकालने लगा और आग लग गई।जानकारी के अनुसार, एक कार( uk07 TB 6167) मंडी से आईएसबीटी की ओर जा रही थी। इस दौरान चमन विहार कट के पास कार में अचानक धुंआ निकालने लगा। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली।कार चालक रजत निवासी देवबंद सहारनपुर ने बताया कि धुआं निकलता देख वह समय से बाहर आ गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान राहगीरों में भी अफरा तफरी मची रही।




