उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

डीएम सविन बंसल के सामने जब एक मां ने लगाई गुहार, बुजुर्ग को पीटने वाले बेटे पर लगाया गुंडा एक्ट

देहरादून में जिलाधिकारी ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं। एक महिला की शिकायत पर बेटे के खिलाफ गुंडा एक्ट का आदेश दिया गया, क्योंकि वह परिवार और पड़ोसियों को परेशान कर रहा था। एग्रीमेंट खत्म होने पर भी मोबाइल टावर न हटाने पर उसे सीज करने का आदेश दिया गया और संबंधित अधिकारी का वेतन रोका गया। इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन, चिकित्सालय में तैनाती, और परिवहन निगम से संबंधित शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई।अपनी मां, स्वजन व मोहल्लेवालों का जीना दूभर करने वाले माजरीमाफी स्थित ऋषि विहार निवासी दिव्यकांत लखेड़ा के विरुद्ध जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुंडा एक्ट लगाने के आदेश दिए। उसके विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी जिलाधिकारी ने दिए। सुनवाई के बाद उसे जिला बदर करने पर निर्णय लिया जाएगा। लखेड़ा की मां खुद मोहल्लेवालों के साथ शिकायत लेकर पहुंची थी।

वहीं, एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद वृद्ध महिला की भूमि से मोबाइल टावर न हटाने पर जिलाधिकारी बंसल ने मोबाइल टावर तत्काल सीज करने के आदेश दिए। इसी मामले में कलेक्ट्रेट उपस्थित न होने व फोन न उठाने पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए।जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्या को सुना। दूरस्थ क्षेत्राें से पंहुचे लोगों ने भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, निजी भूमि पर कब्जा, बाढ़ सुरक्षा, दैवीय आपदा में क्षतिपूर्ति, आर्थिक सहायता, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 151 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

असहाय 62 वर्षीय बुजुर्ग डेन्डो देवी ने आधार कार्ड न बनने से सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की समस्या रखी। बताया कि उसकी उम्र के कारण आंखों और अंगुलियों का बायोमेट्रिक मिलान न होने से आधार नामांकन अस्वीकृत हो रहा है। जिस पर डीएम ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को महिला का आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button