उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

भाजपा मंडलाध्यक्ष के नाम से फर्जी मेल भेजकर मांगी 5 करोड़ रुपये की फिरौती, पुलिस एक्टिव

मसूरी में भाजपा मंडलाध्यक्ष के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने स्टेट बैंक और एक स्कूल को ईमेल भेजकर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। धमकी मिलने पर मंडलाध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसओजी और साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मेल विदेश से भेजी गई है।अज्ञात व्यक्ति ने मसूरी के भाजपा मंडलाध्यक्ष के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा मसूरी व प्रतिष्ठित स्कूल को मेल भेजकर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। रकम न देने पर बड़ा नुकसान करने की धमकी दी है। मंडलाध्यक्ष ने इस मामले में मसूरी कोतवाली में तहरीर देकर जांच करने को कहा है। शिकायत मिलने के बाद एसओजी व साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सकती है।पुलिस को दी तहरीर में भाजपा मंडलाध्यक्ष एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को अज्ञात व्यक्ति ने स्टेट बैंक आफ इंडिया को उनके नाम से ईमेल भेजकर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। यही नहीं व्यक्ति ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल को भी उनके नाम से ईमेल भेजी है। मेल में स्कूल बंद करने की धमकी दी गई है और जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी की गई है।शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी अज्ञात व्यक्ति ने स्टेट बैंक आफ इंडिया की मसूरी शाखा से पांच करोड़ रुपये व बैंक आफ बडाैदा की मसूरी शाखा सहित अन्य बैंकों से उनके नाम से फर्जी ईमेल भेजी है। मेल के जरिए मसूरी के सभी ऋण धारकों की बकाया राशि माफ करने की बात कही गई है। ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। अग्रवाल ने कहा कि यह उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि यह व्यक्ति उनके नाम का उपयोग किसी गलत या गैरकानूनी गतिविधि के लिए कर सकता है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।


मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए एसओजी व साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मेल विदेश से भेजी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button