उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून में एक यूनिवर्सिटी के छात्र को लात-घूसों से बुरी तरह से पीट रहे थे युवक,पुलिस ने चखाया मजा

देहरादून में एक विश्वविद्यालय के छात्र को कुछ युवकों ने बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। पीड़ित छात्र सुरक्षित है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।क्लेमेनटाउन में आपसी विवाद के चलते सरेआम एक छात्र की पिटाई करने वाले चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें दो आरोपित निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कालेज प्रबंधन से पत्राचार किया गया है। शुक्रवार सुबह क्लेमेनटाउन क्षेत्र में युवकों का मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसमें चार युवक एक यूनिवर्सिटी के छात्र को लात घूसों से बुरी तरह से पीट रहे हैं।सरेआम चल रही गुंडई का किसी राहगीर ने वीडियो बना दिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। यह वीडियो प्रसारित होने के बाद आरोपितों ने पीड़ित पर दबाव बनाते हुए एक दूसरा वीडियो बनवाया कि यह उनका आपसी झगड़ा है, इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। प्रसारित वीडियो का एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह को आरोपितों की धरपकड़ के निर्देश जारी किए। थानाध्यक्ष ने तत्काल एक टीम गठित कर कार्रवाई को भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button