उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
Haridwar News: एसयूवी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली नगर पुलिस ने एसयूवी चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी हुई एसयूवी को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि राज विहार कॉलोनी जगजीतपुर निवासी ओमप्रकाश ने 12 नवंबर को तहरीर देते हुए बताया कि 11 नवंबर को उनकी एसयूवी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिरों को सक्रिय किया। 13 नवंबर की देर शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप कुमार निवासी कन्नौज को चोरी हुई एसयूवी के साथ पकड़ लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।




