उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान युवक छत में जा गिरा, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल

शिवपुरी मार्ग पर बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक नियंत्रण खोकर छत पर गिर गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

शिवपुरी मार्ग पर एक बंजी जंपिंग स्टेशन में बंजी जंपिंग के दौरान हादसा हो गया। जिसमें बंजी जंपिग करने वाला युवक एक छत में जा गिरा। इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है।

इस पर मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने कहा कि यह घटना दो दिन पहले की बताई गई है। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित बंजी जंपिंग प्वाइंट में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कहा कि हादसे में शिकार युवक को हल्की चोट आई हैं। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है।

ऋषिकेश में भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग प्लेटफार्म है। यहां 83 मीटर की ऊंचाई से नीचे छलांग लगाएंगई जाती है।

ऋषिकेश में भारत की सबसे ऊंची बंजी जंप‍िंग करवाई जाती है। ऋषिकेश में मोहन चट्टी और श‍िवपुरी जैसी जगहों पर बंजी जंप‍िंग कराई जाती है। इनकी ऊंचाई करीब 83 मीटर होती है। ये भारत का सबसे रोमांचक भरा बंजी जंप‍िंग है।
लोनावला जगह ज‍ितनी खूबसूरत है उतनी ही एडवेंचर एक्‍ट‍िव‍िटीज के ल‍िए फेमस है। यहां पर बंजी जंप‍िंग भी कराई जाती है। यहां पर बंजी जंपिंग की ऊंचाई करीब 28 मीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button