उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

बेटी की शादी का दबाव और न बिकता धान…आक्रोशित किसान ने लगा दी अपनी फसल में आग, मचा हड़कंप

किच्छा क्षेत्र में किसानों के सामने धान बेचने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। खरीद सीमा पूरी होने के कारण 18 दिनों से धान नहीं बिक पा रहा है। इससे निराश होकर दरऊ गांव के एक किसान ने अपनी ही फसल में आग लगा दी।

किच्छा में अन्नदाता अपनी फसल की बिक्री के लिए परेशान है। लिमिट पूरी होने से क्रय केंद्रों में धान पड़ा है लेकिन लिमिट नहीं बढ़ाई जा रही है। 18 दिनों से धान नहीं बिका तो सोमवार को दरऊ के किसान से आक्रोशित होकर क्रय केंद्र पर रखी फसल पर आग लगा दी। आग लगाने पर किसानों में हड़कंप मच गया। आसपास खड़े किसानों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने एसडीएम कार्यालय में जाकर प्रदर्शन किया और धान खरीद शुरू करने की मांग की।ग्राम दरऊ निवासी चंद्रपाल की बेटी का 15 दिन बाद विवाह है। बहेड़ी से बारात आनी है। चंद्रपाल को बेटी के विवाह के इंतजाम में जुटना है वहीं वह एक महीने से धान बेचने के लिए दरऊ में लगे कांटें पर बैठा है। चंद्रपाल ने बताया कि घर जाओ तो परिजन शादी की तारीख नजदीक आने की बात कहते हैं कहीं से पैसा नहीं मिलने व धान नहीं बिकने से गुस्साए चंद्रपाल सुबह लगभग 11 बजे खरीद केंद्र पहुंकर परारी एकत्र की और धान में आग लगा दी। चंद्रपाल को आग लगाते देख साथ में खड़े किसान सन्न हो गए। आसपास खड़े किसानों ने आग बुझाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button