उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
उत्तराखंड रजत जयंती समारोह: कल दून में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम, कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे।एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम के लिए यहां राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली गैलरी और कई अन्य सजावट की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह करीब 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।




