उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून में महिला सिपाही पर ड्राइवर ने चढ़ाया वाहन, बोला- ‘जान से मार दूंगा’; फ‍िर मुस्‍कुराकर हुआ फरार

देहरादून के तहसील चौक पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के दौरान एक विक्रम चालक ने महिला सिपाही पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। सिपाही ने सतर्कता से अपनी जान बचाई। आरोपी ने सिपाही को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।तहसील चौक में नो पार्किंग पर खड़े वाहनों को हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक चालक ने ड्यूटी में तैनात महिला यातायात सिपाही पर विक्रम चढ़ा दिया। सचेत रहते हुए सिपाही ने अपने आपको पीछे कर जान बचाई। आरोप है कि विवाद के दौरान विक्रम चालक ने सिपाही को जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आराेपित की तलाश शुरू कर दी है।

देहरादून यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल रेशमा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि मंगलवार को तहसील चौक पर ड्यूटी में तैनात थी। रोज की तरह वहां नो पार्किंग में खड़े होकर जाम लगाने वाले विक्रम काे हटा रही थी। तभी दून अस्पताल चौक की तरफ से आए तेज रफ्तार विक्रम चालक ने जान से मारने की नियत से उन पर विक्रम चढ़ा दिया। उन्होंने तुरंत पीछे हटकर अपनी जान बचाई।इसके बाद चालक वहां से मुस्कुराते हुए रफूचक्कर हो गया। उन्होंने बताया कि दो और तीन नवंबर को भी वह विक्रम नो पार्किंग में खड़ा था, उन्होंने उसे हटाने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button