देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, ई-रिक्शा चालक की हत्या

देहरादून में एक ई-रिक्शा चालक की मारपीट के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।प्रेमनगर स्थित स्मिथनगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार उर्फ डीके ने दूसरे व्यक्ति पर ब्लेड से हमला किया। गुत्थम-गुत्थी में ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार औंधे मुंह गिर गया।
उसे अंदरूनी चोट आईं। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक मृत्यु के असल कारणों का पता नहीं लग पाया है।
पुलिस का कहना है कि अरुण कुमार के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए, उसकी नाक से खून निकला था। संभावना जताई जा रही है कि अरुण की गला घोंटकर हत्या की गई।
इस मामले में पुलिस ने ब्लेड लगने से घायल युवक को हिरासत में ले लिया है, उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मृतक अरुण कुमार के हाथ से ब्लेड भी बरामद हुआ है।सोमवार शाम करीब 5:30 बजे स्मिथनगर स्थित न्यू पेरिस हेयर ड्रेसर के बाहर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार उर्फ डीके ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया।




