देहरादून में आज से जागरण फिल्म फेस्टिवल की धूम, पहुंचेंगे ये बड़े सितारे

देहरादून में जागरण फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। सिल्वर सिटी सिनेमाज में आयोजित इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में देश-विदेश की 20 फिल्में दिखाई जाएंगी। फेस्टिवल में ‘पुतुल’ फिल्म के निर्देशक राधेश्याम पिपलवा समेत कई कलाकार शामिल हुए और दर्शकों से बातचीत की। फिल्म फेस्टिवल में क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं।इंतजार की घड़ियां खत्म। बीते सितंबर से दिल्ली से शुरू हुए जागरण फिल्म फेस्टिवल लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, रांची, पटना, हिसार, लुधियाना हाेते हुए आपके शहर दून पहुंच चुका है। जेएफएफ का आज आगाज राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी सिनेमाज में होगा।
दुनिया के सबसे बड़े घुमंतु फिल्म समारोह बन चुके जेएफएफ में आज फीचर फिल्म , शार्ट फिल्म के अलावा मराठी व फिलीपिंस की चार फिल्में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन सत्र के बाद पहली फिल्म हिंदी फीचर फिल्म ””पुतुल”” देखने को मिलेगी। यह फिल्म एक सात वर्ष की बच्ची की कहानी पर आधारित है।इसके बाद हिंदी शार्ट फिल्म ””लालसा””, फिलिपिंसेस फिल्म ””अवर उन एंड ओनली बेबी””, मराठी फिल्म ””मुकाम पोस्ट देवांचा घर”” दिखाई जाएगी। आज के दिन ””बातचीत”” में ””पुतुल”” के निर्देशक राधेश्याम पिपलवा, निर्माता शरद मित्तल, अभिनेता और फिल्ममेकर रजत कपूर और अभिनेत्री आहना कुमरा शामिल होंगे। इस दौरान दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। इस फेस्टिवल को लेकर आम से लेकर खास सभी में उत्साह है।
तीन दिवसीय जेएफएएफ दून के सिने प्रेमियों के लिए देश और विदेश की कुल 20 छोटी, बड़ी फिल्म, वेबसीरीज व डाक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है, उनमें अधिकांश विभिन्न मंचों पर पुरस्कृत हो चुकी हैं। आज पहले दिन चार बजे उद्घाटन समारोह होगा। 4:45 बजे हिंदी फीचर फिल्म पुतुल के साथ साथ फिल्मों का प्रदर्शन शुरू होगा। 6:30 बजे इसी फिल्म मेकर और अभिनेताओं से बातचीत होगी। 7:30 बजे शार्ट फिल्म ””लालसा””, इसके बाद फिलिपिंसेस फिल्म ””अवर उन एंड ओनली बेबी”” जबकि रात 8:30 बजे मराठी फिल्म ””मुकाम पोस्ट देवांचा घर”” देखने को मिलेगी।




