उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
देहरादून में धार्मिक स्थल के निकट नशा करने पर हंगामा, हुआ पथराव; लगानी पड़ी पीएसी

देहरादून के कांवली रोड पर धार्मिक स्थल के पास नशा करने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।कांवली रोड पर धार्मिक स्थल के निकट नशा करने को लेकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को पीएसी लगानी पड़ी। इसके बाद शहर कोतवाली में दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।




