Uncategorized

निरंजनपुर मंडी में दीपावली की रात फल-सब्जी की दुकानों में लगी भीषण आग; लाखों के नुकसान की आशंका

दिवाली की रात देहरादून की निरंजनपुर मंडी में अचानक भयंकर आग लग गई। करीब रात 9 बजे आग की लपटें भड़क उठीं। फल-सब्जियों के ढेर, दुकानों का सामान और आसपास के स्टॉल जलकर राख हो गए। लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। देहरादून में दीपावली की रात निरंजनपुर मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग  करीब 9 बजे भड़की। जिससे मंडी में रखे फल-सब्ज़ियों और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि आतिशबाज़ी की चिंगारी से हादसा हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। निरंजनपुर मंडी देहरादून की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी है, जहां रोजाना हजारों किसान और व्यापारी अपने उत्पाद बेचने आते हैं। 




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button