उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

दीपावली पर वन विभाग कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, सुरक्षा के लिए रात में गश्त बढ़ाई

दीपावली के दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग अलर्ट पर है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और रात में गश्त बढ़ा दी गई है। उल्लू, सांप, कछुआ जैसे वन्यजीवों के शिकार की आशंका है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।दीपावली पर्व के दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग ने सभी फील्डकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए रात्रि गश्त बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि दीपावली के समय उल्लू, सांप, कछुआ समेत अन्य वन्यजीवों के शिकार और तस्करी की घटनाएं बढ़ने की संभावना रहती है। अंधविश्वास के चलते इन वन्यजीवों की मांग दीपावली के आसपास अचानक बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान देहरादून के प्रेमनगर, आशारोड़ी, रायपुर और टपकेश्वर रेंजों में वन विभाग की टीमें रातभर गश्त कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button