उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तरकाशी व टिहरी के गांवों में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के आदेश रद, CM धामी ने वायरल लेटर का लिया संज्ञान

उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल के गांवों में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का आदेश रद्द कर दिया गया है। ग्रामीणों की आपत्तियों के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांवों में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन अब संपत्ति की पहचान के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करेगा और जल्द ही नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।टिहरी और उत्तरकाशी जिलो के गांवों में स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का मामला तूल पकड़ गया है। बिहार के एक व्यक्ति को यह कार्य देने से संबंधित इंटरनेट मीडिया में प्रसारित पत्र का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से रद करने और प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) ने आदेश रद कर दिए। पंचायतीराज निदेशक ने दोनों डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

उत्तरकाशी व टिहरी के डीपीआरओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य बिहार के चाणक्य कालोनी, फजलगंज सासाराम निवासी उपेंद्र कुमार को देने के आदेश जारी किए थे। नंबर प्लेट में मकान संख्या, वार्ड नंबर के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, घर-घर शौचालय संबंधी नारे अंकित किए जाने थे।नंबर प्लेट के लिए 50 रुपये की कीमत तय की गई, जो संबंधित भवन स्वामियों से ली जानी थी। इस कार्य के लिए शासन व उच्च स्तर से न कोई अनुमोदन लिया गया और न अधिप्राप्ति नियमावली का पालन किया गया। इंटरनेट मीडिया में इससे संबंधित पत्र प्रसारित होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button