दशहरा पर परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस ने यातायात योजना जारी की है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। दोपहर 12 बजे से यातायात परिवर्तन लागू होगा। शोभायात्रा दोपहर 2 बजे निकलेगी और शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। विक्रम मैजिक और सिटी बसों के लिए रूट बदले गए हैं। पार्किंग के लिए रेंजर्स ग्राउंड सहित कई स्थान निर्धारित किए गए हैं।दो अक्टूबर को दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा पर्व को लेकर यातायात डायवर्ट व्यवस्था दोपहर 12 बजे से प्रारंभ की जाएगी जो कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।
दोपहर में शोभायात्रा अपने गंतव्य स्थान से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर शाम चार बजे परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। शोभायात्रा कालिका मंदिर, मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड़, एस्लेहाल होते हुए कनक चौक, परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।
- परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट राजपुर रोड बस सेवा दशहरा पर्व के अवसर पर राजपुर रोड, ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित की जा सकेगी तथा किसी भी स्थिति में उक्त बसें कनक चौक की तरफ नहीं आएगी।
- क्लेमेनटाउन से राजपुर रोड कुठाल गेट चलने वाली बस पंत रोड लैंसडोन चौक की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जाएगी तथा वापसी रूट भी यथावत ही रहेगा।
- रायपुर रोड मालदेवता सहस्रधारा रोड बस सेवा चूना भट्टा रायपुर रोड से संचालित की जाएगी तथा सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड चूना भट्टा जा सकेगी।
- राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट: ग्रेट वेल्यू तिराहा-दिलाराम चौक-बहल चौक-ग्लोब चौक-घंटाघर-दर्शनलाल चौक-रेंजर्स ग्राउंड पर्किंग स्थल।
- सहस्रधारा/रायपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट: सहस्रधारा क्रासिंग-कर्जन रोड-सर्वे चौक-मंगला देवी/काबुल हाऊस पार्किंग।
- ईसी रोड/सुभाष रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट: आराघर चौक-द्वारिका स्टोर-क्रास रोड-बुद्धा चौक-रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग।
- सहारनपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट: प्रिंस चौक-तहसील चैक-दून चौक-बुद्वा चौक-रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग।
- चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट: बिंदाल चौक-घंटाघर -दर्शनलाल चौक-रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग स्थल।




