उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून की 80 सड़कों पर यातायात की फौरी व्यवस्था बहाल, मरम्मत कार्यों के लिए 58 करोड़ का प्रस्ताव

देहरादून में आपदा के बाद पांवटा साहिब राजमार्ग पर नंदा की चौकी के पास पुल टूटने से यातायात बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक पुलिया बनाकर यातायात बहाल कर दिया है। राजमार्गों को पूर्व स्थिति में लाने के लिए 58 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। नंदा की चौकी पर पुल को दुरुस्त करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।राजधानी दून पर 15 सितंबर की रात को चौतरफा टूटी आपदा ने लाइफ लाइन माने जाने वाली सड़कों को बाहरी क्षति पहुंचाई थी। राजमार्गों से लेकर राज्य राजमार्गों और अन्य अहम सड़कों पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह पटरी से उतर गई थी।

पांवटा साहिब राजमार्ग पर नंदा की चौकी के पास और मसूरी रोड पर कुठालगेट के पास पुल तबाह हो जाने से आवागमन का संकट गहरा गया था। मसूरी रोड पर बैली ब्रिज निर्माण तीन दिन के भीतर तैयार कर दिया गया था, जबकि पांवटा साहिब राजमार्ग पर वैकल्पिक पुलिया के निर्माण के लिए टौंस नदी का वेग परेशानी खड़ी करता रहा। अन्य मार्गों पर आवाजाही भी बहाल की जा चुकी थी। अब लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने नंदा की चौकी की बाधा को भी पार कर लिया है।पांवटा साहिब राजमार्ग पर वाहनों का संचालन बुधवार को मध्य रात्रि के आसपास शुरू करा दिया गया था। गुरुवार तड़के से ही यहां बाहरी वाहनों का संचालन भी बखूबी किया जा रहा है। अब जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर यातयात की फौरी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

हालांकि, मार्गों को पूर्व की स्थिति में लाने की चुनौती बनी हुई है। इसके लिए भी लोनिवि के विभिन्न खंड युद्धतर पर जुट गए हैं। देहरादून के शहरी और इससे सटे क्षेत्रों की 80 सड़कों को बेहतर ढंग से बनाने के लिए खंडों ने 58 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजे हैं।लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार नंदा की चौकी पर क्षतिग्रस्त हुए राजमार्ग के पुल को दुरुस्त करने के लिए नए सिरे से एबटमेंट वाल का निर्माण किया जाएगा। इसकी डीपीआर लगभग फाइनल की जा चुकी है। साथ ही मिट्टी के परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। जल्द डीपीआर पर स्वीकृति प्राप्त कर धरातल पर काम शुरू किया जाएगा।

वहीं, मसूरी रोड पर बैली ब्रिज तैयार किए जाने के बाद अब उसी स्थान पर पुराने पुल के बीम को सुदृढ़ किया जाएगा। सहस्रधारा के पास मालदेवता को जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड को भी पूर्व की अवस्था में लाया जाएगा। कुल 65 सड़कों पर छोटे बड़े स्तर के काम किए जाने हैं। जिनके लिए करीब 30 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button