उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

नवरात्र के पहले दो दिन देहरादून में धनवर्षा, 45 प्रतिशत तक बढ़ा खरीदारी का ग्राफ; बाजार में रौनक

हल्द्वानी देहरादून में जीएसटी दरों में कटौती का असर दिख रहा है। नवरात्र के पहले दो दिनों में ही 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। जीएसटी में बदलावों के कारण वस्तुओं के दाम कम हुए हैं जिससे ग्राहकों की क्रय शक्ति बढ़ी है। व्यापारियों को भी इस त्योहारी सीजन में अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। इस बार दीपावली तक बाजार का टर्नओवर 6000 करोड़ तक पहुंच सकता है।
देहरादून। माल और सेवा कर (जीएसटी) में 12 और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को समाप्त करने, ज्यादातर वस्तुओं को महज पांच प्रतिशत के दायरे में रखने और तमाम वस्तुओं को कर मुक्त करने का असर देहरादून के बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है।

नवरात्र के पहले दिन से लागू हुईं जीएसटी की संशोधित दरों का लोगों ने जोश के साथ स्वागत किया। श्राद्ध पक्ष में खरीदारी पर विराम और नवरात्र में नई वस्तुओं की खरीद की मान्यता ने जीएसटी की नई दरों को अतिरिक्त समर्थन दिया। जिस कारण नवरात्र के दो दिन में ही सभी तरह की खरीदारी का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये को पार कर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button