वॉट्सएप से बिछाया जाल और टेलीग्राम से जोड़कर खाता कर दिया खाली, गूगल रिव्यू का झांसा देकर 70 लाख ठगे

साइबर ठगों ने हरिद्वार के एक बेरोजगार व्यक्ति को गूगल रिव्यू पर वेतन का लालच देकर 70.31 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से जाल बिछाकर ठगों ने पीड़ित को कार्रवाई के डर से इतना डराया कि उसे 40 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है।साइबर ठगों ने हरिद्वार के व्यक्ति को गूगल रिव्यू पर वेतन देने का झांसा देकर उनसे 70.31 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें वाट्सएप पर मैसेज भेजकर पहले प्रलोभन दिया और फिर टेलीग्राम लिंक भेजकर उन्हें जोड़ा।आरोपितों ने पीड़ित को इतना डराया कि कार्रवाई से बचने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये का लोन तक लेना पड़ा। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।हरिद्वार के सिडकुल निवासी विकास ने बताया कि दो सितंबर 2025 को उन्हें वाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें गूगल में रिव्यू देने पर मोटा वेतन देने का झांसा दिया गया। शिकायकर्ता ने बताया कि पहले वह प्राइवेट नौकरी करते थे और इस समय बेरोजगार हैं, इसलिए वह काम करने के लिए राजी हो गए। ठगों ने उन्हें टेलीग्राम लिंक के माध्यम से उन्हें ज्वाइन कराया।




