उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून में आधी रात सड़क पर बवाल, कपड़े उतार दोस्त का बर्थडे मनाया, राहगीरों पर भी हमला

देहरादून में आधी रात बवाल देखने को मिला। कुछ युवकों ने कपड़े उतारकर दोस्त का बर्थ डे मनाया। सड़क को गाड़ियों से ब्लॉक कर दिया। साथ ही राहगीरों पर भी हमला किया।देहरादून में आधी रात सड़क पर अर्धनग्न होकर बर्थडे केक काटते हुए हुड़दंग कर रहे युवकों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अपनी कारें लगाकर रोड को भी ब्लॉक किया हुआ था। हमले में दो युवकों को गंभीर चोट आई। मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर प्रेमनगर थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।घटना प्रेमगनगर के ठाकुरपुर रोड की है। राहुल गुरुंग ने बताया कि अपने दोस्त तनिष्क भंडारी, कलश थापा और छुट्टी पर आए एक फौजी के साथ मसूरी रोड स्थित मैगी पॉइंट से घर लौट रहे थे। इन चारों में एक को ठाकुरपुर गांव में छोड़ना था।प्रेमनगर होते हुए शनिवार रात करीब 12:30 बजे ठाकुरपुर की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ युवकों ने ठाकुरपुर रोड को अपनी कारें लगाकर ब्लॉक किया हुआ था। आरोपी मौके पर हुड़दंग करने के साथ एक साथी का जन्मदिन मना रहे थे। राहुल और ुनके साथी किसी तरह यहां से निकले तो आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू किया। कुछ दूर आगे जाकर राहुल और उनके साथी किनारे रुके और पुलिस को फोन किया।आरोप है कि इस दौरान हुड़दंगी पीछा करते हुए आए और उन्होंने राहुल और उनके साथियों पर हमला करना शुरू कर दिया। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि हमले के आरोपी आयुष गंभीर, मनीष तलवार, विशाल वैभव और आशु रावत सभी निवासी देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button