उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड के 143 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 16 को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

कार्मिकों के चयन के लिए पहले जिला फिर रेंज और अंत में पुलिस मुख्यालय स्तर पर समितियां बनाई गईं थीं। इनके आधार पर पुलिस के सभी विंग और इकाइयों से कार्मिकों का चुनाव किया गया है।स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 143 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें 16 कार्मिकों को मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा, जिनमें सात को सेवा के आधार पर और नौ को विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। बाकी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क गोल्ड और सिल्वर प्रदान की जाएंगी।इन्हें भी सेवा के आधार पर और विशिष्ट कार्य के लिए ये सम्मान दिए जाएंगे। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि कार्मिकों के चयन के लिए पहले जिला फिर रेंज और अंत में पुलिस मुख्यालय स्तर पर समितियां बनाई गईं थीं। इनके आधार पर पुलिस के सभी विंग और इकाइयों से कार्मिकों का चुनाव किया गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button