उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

Rishikesh News: यूओयू में प्रवेश के लिए प्रचार-प्रसार अभियान शुरू

उत्तराखंड मुक्त विवि(यूओयू) में प्रवेश के लिए प्रचार-प्रसार अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान की शुरुआत मुनि की रेती स्थित श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय से की गई है। विवि संसाधनों की कमी के चलते शिक्षा से वंचित युवाओं को विवि में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उत्तराखंड मुक्त विवि में एक अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रशासन का प्रयास है कि इस बार छात्र संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर जाए। विवि के आठ रीजन में सहायक क्षेत्रीय निदेशकों के नेतृत्व में प्रचार-प्रसार अभियान चलेगा। सोमवार को प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत श्री दर्शन महाविद्यालय मुनि की रेती से हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में विवि के सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविंद सिंह ने बताया कि प्रचार प्रसार टीमें महाविद्यालयों, इंटर कालेजों व सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाएगी। इस दौरान डॉ. प्रभाकर पुरोहित, विवि कुलसचिव खेमराज भट्ट, डॉ. भावना डोभाल, दर्शन महाविद्यालय के अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, प्रबंधक संजय शास्त्री, प्राचार्य डॉ. राधा मोहन दास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button