उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

औली में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के साथ सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

शादी के बाद खिला अपने पति के साथ औली में रह रही थी। बुधवार को दोपहर के समय वह कमरे में संदिग्ध परीस्थिति में फंदे से लटकी मिली।औली में शुक्रवार को नव विवाहिता की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पति और उसके सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना ज्योतिर्मठ पुलिस ने इस मामले में हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।थराली क्षेत्र के सिलोड़ी गांव की खिला देवी (25) पुत्री वीर सिंह की शादी करीब छह माह पहले दशोली विकासखंड के पलेठी गांव निवासी धीरज से हुई थी। धीरज आईटीबीपी औली में तैनात है। शादी के बाद खिला अपने पति के साथ औली में रह रही थी। बुधवार को दोपहर के समय वह कमरे में संदिग्ध परीस्थिति में फंदे से लटकी मिली।सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता वीर सिंह ने बेटी के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ज्योतिर्मठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मृतका के पति धीरज नेगी, पिता गुमान नेगी और माता पुष्पा देवी के खिलाफ हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button