उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून की शांत वादियों में शर्मनाक हरकत, स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़

देहरादून के कारगी चौक पर स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बेकरी कर्मचारियों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने छात्राओं को बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कारगी चौक के निकट स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बेकरी में काम करने वाले तीन आरोपितों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित छात्राओं को जबरन बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान शोर मचने पर लोग एकत्र हो गए। इस दौरान दो आरोपितों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पहुंचे भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और बेकरी सीज करने की मांग की।

पुलिस को दी तहरीर में दो महिलाओं ने बताया कि शु्क्रवार को उनकी पुत्री स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में 5 स्टार नाम से बेकरी है, जहां पर काम करने वाले तीन युवक अकसर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं और वीडियो बनाते हैँ। उनकी पुत्री जब स्कूल से घर आ रही थी तो आरोपित अमित, मोइनुद्दीन व महफूज ने उनका रास्ता रोका उन्हें बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश की। आरोपितों ने बच्चियों के साथ गंदी हरकत करते हुए उनका हाथ पकड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button