UPL टूर्नामेंट में 11 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता – उपविजेता टीम को मिलेगा बंपर इनाम

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन दो 23 सितंबर से शुरू होगा। पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और महिला विजेता टीम को 7 लाख रुपये मिलेंगे। पुरुष उपविजेता टीम को 12 लाख और महिला उपविजेता टीम को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे । टूर्नामेंट का आगाज उत्तराखंडी संस्कृति के प्रदर्शन के साथ होगा। नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी खबर ।देहरादून । यूपीएल (उत्तराखंड प्रीमियर लीग) सीजन दो को लेकर सीएयू (क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड) ने तैयारी पूरी कर दी है। टूर्नामेंट में उत्तराखंड की सात और चार महिला टीमें हिस्सा लेंगी।
इसके साथ ही सीएयू ने विजेता एवं उप विजेता, मैन आफ द मैच, मैन आफ द सीरीज की धनराशि की घोषणा की गई। पुरुष विजेता टीम को 25 लाख एवं महिला विजेता टीम को सात लाख की धनराशि दी जाएगी। जबकि पुरुष उपविजेता टीम को 12 लाख एवं महिला उप विजेता टीम को तीन लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित हायत सेंट्रिक में सीएयू की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया यूपीएल सीजन दो का भव्य आगज 23 सितंबर से होने जा रहा है। पुरुष टूर्नामेंट श्रेणी में आइकन प्लेयर के रूप में अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, जगदीश सुचित, प्रशांत चोपड़ा, भूपेन लालवानी, कुणाल चंदेला, राजन कुमार शामिल होंगे। जबकि महिला श्रेणी में मानसी जोशी, नीलम भारद्वाज, स्वेता वर्मा, कंचन परिहार खिलाड़ी आइकन होंगे।




